भारत

बसाल में दो बाइक आपस में टकराई, एक की मौत

Shantanu Roy
24 April 2025 5:09 PM IST
बसाल में दो बाइक आपस में टकराई, एक की मौत
x
Una. ऊना। ऊना पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बसाल में दो मोटरसाइकिलों की जबरदस्त िभिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। मृतक की पहचान नीलकंठ (52) पुत्र परस राम निवासी अपर बसाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात सवा आठ बजे के करीब नीलकंठ अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था। इस दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए प्रवासी व्यक्ति के साथ उनकी टक्कर हो
गई।


हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों चालक सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पातल ऊना पहुंचाया गया। जहां नीलकंठ ने जख्मों के ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। जबकि प्रवासी व्यक्ति का उपचार जारी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौका पर पहुंचकर तफ्तीश आरंभ की। वही प्रत्यदर्शियों के बयान भी कलमबद्ध किए। उधर, एसपी राकेश सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।
Next Story