भारत

नवरात्र पर नूरपुर-बैजनाथ-पपरोला के बीच चलेंगी दो अतिरिक्त रेल

Shantanu Roy
29 March 2025 3:45 PM IST
नवरात्र पर नूरपुर-बैजनाथ-पपरोला के बीच चलेंगी दो अतिरिक्त रेल
x
Bhatehad Vasa. भटेहड़ वासा। नवरात्र को लेकर पहली अप्रैल से नूरपुर रोड और बैजनाथ पपरोला के बीच दो अतिरिक्त रेलगाडिय़ां चलाई जाएंगी। उत्तर रेलवे जम्मू मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 52475 नूरपुर रोड से सुबह आठ बजे से चलकर दोपहर 2:55 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 52476 बैजनाथ पपरोला से सुबह दस बजे चलकर शाम 4:45 बजे नूरपुर पहुंचेगी।

ये रेलगाडिय़ां
मझेहरा, पंचरुखी, पट्टी राजपुरा, पालमपुर, सुलह, परौर, चामुंडा मार्ग, नगरोटा, समलोटी, कांगड़ा मंदिर, कांगड़ा, कोपर लाहड़, ज्वालामुखी रोड, त्रिपल हाल्ट, लुन्सू, गुलेर, नंदपुर भटोली, बरियाल, नगरोटा सूरियां, मेघराज पुरा, हरसर देहरी, जवांवाला शहर, भरमाड़, बल्ले दा पीर लाड़थ और तलाड़ा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेंगी। मंडल रेल प्रबंधक जम्मू विवेक कुमार ने बताया कि नूरपुर-बैजनाथ पपरोला के बीच एक जोड़ी अतिरिक्त रेलगाड़ी के संचालन से नवरात्र में कांगड़ा घाटी आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी और उनकी यात्रा आरामदायक होगी।
Next Story