भारत
छात्रा को ट्यूशन टीचर ने गलत तरीके से छुआ, मामले की जांच के बाद पुलिस भी हैरान
jantaserishta.com
10 July 2024 9:16 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस टीम छात्रा के स्कूल पहुंची और वहां काउंसलर से मामले के बारे में जानकारी ली.
नई दिल्ली: दिल्ली में ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर (Tuition teacher) ने आठवीं की छात्रा के साथ गलत हरकत की. आरोप है कि टीचर ने छात्रा को गलत तरीके से टच (Bad touch) किया. जब यह मामला सामने आया तो एक पुलिस टीम छात्रा के स्कूल पहुंची और वहां काउंसलर से मामले के बारे में जानकारी ली.
काउंसलर ने पुलिस को बताया कि छात्रा को उसके ट्यूशन टीचर ने गलत तरीके से छुआ है. वहीं छात्रा की मां ने इस मामले में कार्रवाई से इनकार कर दिया. एजेंसी के अनुसार, यह मामला दक्षिण दिल्ली का है. पुलिस ने बताया कि कक्षा 8 की छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके ट्यूशन टीचर ने मंगलवार को उसे गलत तरीके से छुआ. लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि शिक्षक अपने घर पर ट्यूशन पढ़ाता था. उन्होंने बताया कि मेरी बड़ी बेटी भी वहीं पढ़ती थी.
इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक टीम स्कूल भेजी गई थी, जहां काउंसलर ने बताया कि छात्रा के ट्यूशन टीचर ने उसे गलत तरीके से छुआ है. वहीं इस मामले में लड़की की मां ने अपनी बेटी की मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया और कानूनी कार्रवाई करने से भी इनकार कर दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





