भारत

Trump ने भारत समेत कई देशों से जल्द ट्रेड डील के दिए संकेत

Gulabi Jagat
29 Jun 2025 11:24 PM IST
Trump ने भारत समेत कई देशों से जल्द ट्रेड डील के दिए संकेत
x
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को संकेत दिया कि अमेरिका जल्द ही भारत समेत कई देशों के साथ व्यापार समझौते कर सकता है। ट्रंप ने यह बयान फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम Sunday Morning Futures में दिए गए इंटरव्यू के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा तय की गई 9 जुलाई की व्यापार डेडलाइन को बढ़ाने की उन्हें आवश्यकता नहीं दिख रही। यह डेडलाइन उन देशों के लिए निर्धारित की गई है जो अमेरिका के साथ नया व्यापार समझौता करना चाहते हैं ताकि वे अतिरिक्त टैरिफ से बच सकें।
ट्रंप ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मुझे डेडलाइन बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। हालांकि चाहें तो बढ़ा सकते हैं, कोई बड़ी बात नहीं है।”उन्होंने भारत को विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि "भारत के साथ ट्रेड डील बहुत जल्दी हो सकती है"। ट्रंप प्रशासन पहले भी रेसिप्रोकल टैरिफ (पारस्परिक शुल्क) की नीति पर जोर देता रहा है, जिससे अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करने की कोशिश की जा रही है।
Next Story