
x
Basdehda. बसदेहड़ा। मोहाली में हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में ऊना जिले ने तीन अनमोल जिंदगियां खो दीं। हादसे में देहलां निवासी समाजसेवी एवं अधिवक्ता सुरेश ऐरी, मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्योगपति शम्मी जैन के पुत्र प्रत्यूष जैन और पुत्रवधु की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही ऊना, मैहतपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार उद्योगपति शम्मी जैन परिवार सहित बेटी की शादी के बाद दो वाहनों में वापस घर लौट रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे मोहाली में प्रत्यूष जैन की गाड़ी के आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार प्रत्यूष जैन, उनकी पत्नी और एडवोकेट सुरेश ऐरी की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि उनके पीछे दूसरी गाड़ी में शम्मी जैन, उनकी पत्नी और अन्य परिजन भी आ रहे थे। हादसे का मंजर देखकर परिजन सदमे में आ गए। समाजसेवा में बनाई थी अलग पहचान देहलां निवासी एडवोकेट सुरेश ऐरी समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय चेहरा थे। वह ऊना न्यायालय में प्रैक्टिस करने के साथ-साथ मूक-बधिर एवं विशेष बच्चों के आश्रय स्कूल के संचालन से जुड़े हुए थे। इसके अलावा आश्रय पुरोधा के संचालन में भी उनकी अहम भूमिका रही। मानवाधिकार संरक्षण, बाल संरक्षण और जरूरतमंद लोगों की प्रत्यूष जैन के निधन से मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने जैन परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों, बार एसोसिएशन ऊना,प्रेस क्लब ऊना, हिमोत्कर्ष परिषद ने मृतकों के निधन पर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। हर्षिता पत्नी प्रत्यूष जैन की नौ मार्च को शादी हुई थी। चार महीने बाद ही दोनों का दुखद निधन हो गया। निधन पर जिला भर के लोग स्तब्ध है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





