भारत

ट्रक यूनियन के पास महिला पर नशा बेचने का आरोप, लोगों ने खोला मोर्चा

Shantanu Roy
6 July 2026 3:43 PM IST
ट्रक यूनियन के पास महिला पर नशा बेचने का आरोप, लोगों ने खोला मोर्चा
x
Baddi. बद्दी। बरोटीवाला में रविवार को कथित नशा तस्करी के आरोपों को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा ट्रक यूनियन के समीप स्थित झुग्गी बस्ती पहुंचे, जहां एक महिला पर चिट्टा बेचने और युवाओं को नशे की लत में धकेलने के आरोप लगाए गए। बढ़ते तनाव के बीच लोगों ने महिला को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। इसके कुछ समय बाद आक्रोशित भीड़ ने महिला की सरकारी भूमि पर बनी झोपड़ी को उखाडऩे के बाद आग लगा दी। घटना के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। सामाजिक कार्यकर्ता विशु राणा के आह्वान पर स्थानीय लोग बरोटीवाला चौक पर एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में लोग ट्रक यूनियन के समीप बनी झुग्गियों तक पहुंचे। मौके पर जिला परिषद सदस्य राजकुमार चौधरी, भाजपा नेता विधि चंद राणा, हंसराज, योगिंद्र, मनीष व राम रतन सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। भीड़ ने महिला की झुग्गी के आसपास एक अन्य अस्थायी ढांचे में सिरिंज और ड्रिप मिलने का दावा किया। पुलिस चौकी मढ़ावाला को भी सूचित किया गया।
Next Story