भारत

चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक

Shantanu Roy
24 May 2026 4:50 PM IST
चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक
x
जोगिंद्रनगर। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर यहां अप्रोच रोड के समीप बीती देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक ने चलते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। बीती देर रात हुई इस दुर्घटना में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और ट्रक में लोड सामान भी बिखर गया है। जानकारी के अनुसार नागालैंड नंबर का ट्रक पठानकोट से लेह-लद्दाख की ओर लोहे की चादरों सहित लोहे का भारी सामान लेकर जा रहा था। शुक्रवार रात लगभग 11 बजे शहर से लगभग एक किलोमीटर दूर गुरुद्वारा और अप्रोच रोड के समीप चढ़ाई पर ट्रक के पहिए अचानक रुक गए। इसके बाद ट्रक ढलान की ओर पीछे लुढक़ने लगा। स्थिति बिगड़ती देख चालक ट्रक से कूद गया और टायरों के नीचे पत्थर लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन अधिक भार होने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक उच्च मार्ग पर लगे क्रैश बैरियर की रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा और नीचे शानन जाने वाली रेल लाइन तक पहुंच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Next Story