भारत

नाले में गिरा ट्रक, पिता-बेटे की मौत, मनाली-लेह सडक़ पर दर्दनाक हादसा

Shantanu Roy
23 July 2026 4:27 PM IST
नाले में गिरा ट्रक, पिता-बेटे की मौत, मनाली-लेह सडक़ पर दर्दनाक हादसा
x
Kullu. कुल्लू। देश की सबसे ऊंचे और सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण मनाली-लेह सडक़ पर किलिंग सराय से भरतपुर जा रहा ट्रक अचानक सडक़ पर फिसलन होने के कारण अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक में सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना, सीमा सडक़ संगठन (बीआरओ), टीटीआर टीम, आईटीबीपी और स्थानीय ट्रक चालक मौके पर पहुंचे। संयुक्त बचाव अभियान
चलाकर दोनों को काफी मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान मंडी जिला के गांव ऊबा, डाकघर डचोरी निवासी लियाकत अली पुत्र शुकरद्दीन और उनके पुत्र दुरशाद के रूप में हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग भेज दिए गए हैं। एसपी केलांग शिवानी मेहला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक फिसलकर अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Next Story