Breaking News

ट्रक ने ठेकेदार को कुचला, दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
10 Dec 2023 1:08 PM GMT
ट्रक ने ठेकेदार को कुचला, दर्दनाक मौत
x

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में ठेकेदार की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। रात को वह साइड से घर लौट रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना देवास नाका के समीप की है। माचल निवासी विष्णु कन्हैयालाल पटेल की डकाच्या के समीप साइड चल रही है। रात को वह काम निपटाकर घर जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। विष्णु काफी देर तक घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। राहगीरों ने पुलिस को बुलाकर अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

इंदौर। गर्म पानी से झुलसी तीन साल की बच्ची की शनिवार को मौत हो गई। बच्ची का छह दिन से एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा था। घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित ब्रिटिश पार्क कालोनी की है। तीन वर्षीय देविका को गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया गया था। उसके पिता नरेश ने पुलिस को बताया कि चार दिसंबर को देविका गर्म पानी से जल गई थी। पत्नी पूजा ने बाल्टी में गर्म पानी रखा था। देविका बाल्टी से टकरा गई और गर्म पानी उस पर गिर गया। छह दिन तक उपचार चला, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

Next Story