भारत
बगस्याड़ में LNT मशीन लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत
Shantanu Roy
7 Jun 2026 5:16 PM IST

x
Bagsyar. बगस्याड़। सराज की बदहाल बगस्याड़ शिकावरी सडक़ पर एक ट्रक के गहरी खाई में गिर जाने से चालक की मौत हो गई है। यह दुर्घटना रात को करीब पौने 11 बजे घटित हुई। मृतक चालक को उपचार के लिए पहले बगस्याड़ लाया गया था। बताया जा रहा है कि ट्रक पर एक एलएनटी मशीन लदी हुई थी। आपदा से सडक़ खराब थी। रात के समय जब यह ट्रक कांढी गांव से करीब 200 मीटर आगे पंहुचा, तो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में कुल दो लोग सवार थे। रात के समय ट्रक में सवार एक व्यक्ति सडक़ की खराब हालत के चलते ट्रक चालक की मदद को सडक़ किनारे पैदल ही चल रहा था।
शिकावरी रोड पर जहां यह हादसा हुआ, वहां पर सडक़ की चौड़ाई भी कम बताई जा रही है। हादसे के समय ट्रक के पीछे एक कार चल रही थी। कार में तारा चंद सवार थे और हादसे के बाद उन्होंने ही कांढी गांव में फोन कर मदद मांगी। इसके बाद कांढी के आशु, दीपू, नीशू और नीतू के सहयोग से रेस्क्यू आप्रेशन चलाया गया और घायल चालक को खाई से निकाला गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक चालक की पहचान संतोष कुमार (38) पुत्र हेम सिंह, सरकाघाट गांव गैहरा के रूप में हुई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





