भारत

पति की प्रताड़ना से परेशान बीवी ने दी थी जान, पति पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

Admin Delhi 1
7 April 2023 9:29 AM GMT
पति की प्रताड़ना से परेशान बीवी ने दी थी जान, पति पर दहेज हत्या का मामला दर्ज
x

नॉएडा न्यूज़: गत दिनों हरौला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के मामले में मृतका की मां ने महिला के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। थाना फेस-1 पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी धु्रव भूषण दुबे ने बताया कि 3 दिन पूर्व हरौला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में कविता फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दे दी थी।

इस मामले में मृतका कविता की मां संचिता ने अपने दामाद महेश के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। संचिता का आरोप है कि महेश आए दिन उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त करता था। दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसकी हत्या कर दी गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Next Story