भारत

कर्ज से परेशान लोहा व्यापारी ने तमंचे से गोली मार कर दी जान

Admin4
10 March 2024 11:57 AM GMT
कर्ज से परेशान लोहा व्यापारी ने तमंचे से गोली मार कर दी जान
x

लखनऊ। कर्ज से परेशान लोहा व्यापारी ने तमंचे से गोली मार कर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रोने पीटने की आवाजें आने लगीं। जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि बीकेटी थाना क्षेत्र के अचलामऊ निवासी व्यापारी अतुल विश्वकर्मा (40), ने व्यापार के लिये 10 लाख का कर्ज लिया था। कर्ज ना चुका पाने से वो परेशान थे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फारेंसिक टीमें ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

Next Story