भारत

कर्ज से परेशान होकर किसान ने की आत्महत्या

Admin4
5 March 2024 2:56 PM IST
कर्ज से परेशान होकर किसान ने की आत्महत्या
x
तलवंडी साबो। कर्ज के बोझ के तले दबकर एक और किसान ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक किसान की पहचान बलजीत सिंह 40 पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव लेलेवाला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलजीत सिंह ने कुछ समय पहले ही अपनी लड़की की शादी की थी और उसे पर काफी कर्ज हो गया था जिससे परेशान होकर उसने रविवार शाम फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक बलजीत सिंह अपने पीछे पत्नी, लड़का और एक लड़की छोड़ गया है। गांव निवासियों ने पंजाब सरकार से मृतक किसान के परिवार के लिए 10 लख रुपए मुआवजे और साथ ही सारा कर्ज माफ करने की मांग की है।
Next Story