भारत

राहुल और सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ी, नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR दर्ज

Nil dhankar
30 Nov 2025 7:53 AM IST
राहुल और सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ी, नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR दर्ज
x

दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR दर्ज हुई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा की सांसद सोनिया गांधी पर आपराधिक साजिश के आरोप में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नई FIR दर्ज की है. इस FIR में राहुल और सोनिया के साथ छह अन्य लोगों और तीन कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है.

FIR के मुताबिक, आरोप है कि कांग्रेस से जुड़ी कंपनी AJL (एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड) को धोखाधड़ी से अपने कब्जे में लेने के लिए क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी यानी आपराधिक साजिश की गई. यह FIR 3 अक्टूबर को ईडी की शिकायत पर दर्ज हुई है. ईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के साथ शेयर की थी. PMLA की धारा 66(2) के तहत ED किसी एजेंसी से अनुसूचित अपराध दर्ज करने को कह सकती है.

FIR में आरोपी सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा (इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख) और तीन अन्य लोग हैं. साथ ही तीन कंपनियों में AJL, Young Indian, Dotex Merchandise Pvt Ltd का नाम शामिल है. डोटेक्स कोलकाता की कथित शेल कंपनी बताई जाती है, जिसने Young Indian को ₹1 करोड़ दिए थे. आरोप है कि इस लेन-देन की मदद से Young Indian ने कांग्रेस को ₹50 लाख देकर करीब ₹2,000 करोड़ की संपत्ति वाली AJL पर नियंत्रण पा लिया.

Next Story
null