भारत

ट्रिपल मर्डर: पति-पत्नी समेत 3 लोगों को मौत के घाट उतारा, इलाके के लोग डरे

jantaserishta.com
25 May 2026 11:39 AM IST
ट्रिपल मर्डर: पति-पत्नी समेत 3 लोगों को मौत के घाट उतारा, इलाके के लोग डरे
x
पढ़ें पूरी खबर.
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली ट्रिपल मर्डर की वारदात सामने आई. जहां टीडीआई कुंडली स्थित बीपीएल फ्लैट्स में एक व्यक्ति ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों की तेजधार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया.
मृतकों की पहचान विजय और उसकी पत्नी सुनीता निवासी कोट मोहल्ला, सोनीपत के रूप में हुई है. वहीं तीसरी मृतका स्वाति बताई गई है, जो गांव बडोली की रहने वाली थी. पुलिस के अनुसार तीनों पर किसी तेजधार हथियार और भारी वस्तु से हमला किया गया. हमले की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बीपीएल फ्लैट्स में रहने वाले ब्रह्मप्रकाश नामक व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया. हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. पुलिस पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.
घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कुछ ही देर में सोनीपत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की. जिसके बाद घटनास्थल को पूरी तरह सील कर जांच की गई.
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या में इस्तेमाल हथियार और मौत के सही कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है. घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय निवासियों के मुताबिक उन्होंने देर रात चीख-पुकार की आवाजें सुनी थीं, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
सोनीपत पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story