भारत

Bangana में शहीद स्मारक तक निकाली तिंरगा यात्रा

Shantanu Roy
15 Aug 2024 11:15 AM GMT
Bangana में शहीद स्मारक तक निकाली तिंरगा यात्रा
x
Bangana. बंगाणा। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कुटलैहड़ भाजपा मंडल द्वारा बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा होटल कर्णराज से रेस्ट हाउस चौक शहीद स्मारक तक निकाली गई। जिसमें कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने बतौर मुख्य तिथि शिरकत की। तिरंगा यात्रा से पूर्व होटल कर्णराज में विशाल जनसभा का आयोजन भी किया गया था। कुटलैहड के हर बूथ से भाजपा कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे थे। इस तिंरगा यात्रा में करीब 400 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि यह देश का गौरव है कि केंद्र में मोदी सरकार बनी हैं। आज देश को आजाद करने के लिए जिन शहीदों ने अपनी शहादत देकर
हमें आजादी दिलाई हैं।

भारत सरकार उन वीर सपूतों के बलिदान को याद करके देश के हर मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाल कर उनकी शहादत को नमन कर रही हैं। भुट्टो ने कहा हमारा उद्देश्य यही होना चाहिए। कि देश और समाज के लिए चाहे कोई कुछ भी कहे। लेकिन तन मन धन से देश की आन बान शान को सीने से लगाकर उन्हें मान सम्मान देना चाहिए। भुट्टो ने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस को ने तिरंगे का ज्ञान है। और न ही शहीदों की शहादत का मान है। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने राज्य सरकार पर भी जमकर हमला बोला। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने राज्य सरकार से प्रश्न किया है कि चुनावों में आप 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा करते थे। भाजपा सरकार की 125 फ्री दी गई यूनिट भी खत्म कर दी। सौ रुपए पानी का बिल भी आना शुरू हो गया है। राज्य में माताओं बहनों का सरकार बस में आधा किराया जो माफ था।
Next Story