
x
Reckong Peo. रिकांगपिओ। जिला किन्नौर के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आम जनता को सूचित किया है कि नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ;पीएचसी कल्पा में एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी संचालित की जा रही है। यहां मरीजों को उपचार परामर्श काउंसलिंग, फॉलोअप और पुनर्वास जैसी समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभाग ने बताया कि सूचनाए शिक्षा एवं संचार गतिविधियों के तहत लोगों को इस सुविधा के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति और उनके परिजन बिना किसी डर या सामाजिक कलंक के समय रहते उपचार प्राप्त कर सकें।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एटीएफ में मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स महिला काउंसलर तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर की समर्पित टीम तैनात हैए जो मरीजों को चिकित्सकीय उपचार के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक परामर्श नियमित फॉलोअप और पुनर्वास संबंधी सहायता प्रदान करती है। विभाग ने कहा कि नशे की लत एक उपचार योग्य चिकित्सीय स्थिति है और समय पर इलाज शुरू होने से मरीज के स्वास्थ्य, जीवन की गुणवत्ता तथा सामाजिक पुनर्वास में उल्लेखनीय सुधार संभव है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जिले के लोगों से अपील की है कि यदि उनके परिवार या आसपास कोई व्यक्ति नशे की समस्या से जूझ रहा है तो उसे पीएचसी कल्पा स्थित एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी तक पहुंचने के लिए प्रेरित करें। साथ ही इस सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर नशामुक्त, स्वस्थ और उत्पादक समाज के निर्माण में सहयोग दें।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





