भारत

हाईवे पर बड़ा हादसा: ट्रैवलर नदी में गिरी, 10 की मौत, देखें लेटेस्ट VIDEO

jantaserishta.com
15 Jun 2024 4:22 PM IST
हाईवे पर बड़ा हादसा: ट्रैवलर नदी में गिरी, 10 की मौत, देखें लेटेस्ट VIDEO
x
देखें वीडियो.
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक टेम्पो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर अलकनंदा नदी में जा गिरा. इस भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक टेम्पो ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि हादसे में घायल 7 लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जबकि 9 लोग रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में
भर्ती हैं.
रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि टेम्पो ट्रैवलर दिल्ली से आ रहा था, यात्री बद्रीनाथ जा रहे थे. इस गाड़ी में 26 लोग सवार थे, 16 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि नदी में भी रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, बताया जा रहा है कि एक लड़का नदी में कूद गया था, उसका अभी तक पता नहीं चल सका है. नंदन सिंह राजवार ने बताया कि किसी के सिर में तो किसी के हाथ पैर में गंभीर चोटें आई हैं.
नंदन सिंह राजवार ने बताया कि हादसा शनिवार की सुबह करीब 11 बजे रैतोली गांव के पास हुआ. उन्होंने बताया कि टेम्पो में चालक दल के तीन सदस्य समेत 23 लोग सवार थे. गाड़ी सड़क से फिसलकर करीब 250 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में गिर गई. उन्होंने बताया कि 16 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story