भारत

ट्रैवलर नदी में गिरा, 6 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर

jantaserishta.com
15 Jun 2024 1:09 PM IST
ट्रैवलर नदी में गिरा, 6 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर
x
देखें वीडियो.
रुद्रप्रयाग: Uttarakhand उत्तराखंड में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चारधाम यात्रा पर निकले तीर्थ यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर नदी में गिर गया है। सड़क हादसे में आठ यात्रियों के मरने की सूचना है। सड़क हादसे में राहत व बचाव कार्य जारी है।
प्रारंभिक सूचना में यह बात सामने आई कि यूपी के नोएडा के रहने वाले तीर्थ यात्री थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थ यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर नदी में गिर गया है। चारधाम यात्रा पर दर्शन कर वापिस लौट रही टेंप ट्रैवलर सम्राट खाखरा के पास नदी में गिर गया है।
टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने के बाद तीर्थ यात्रियों की मदद को चीख-पुकार निकल गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस-प्रशासन तुरंत ही मौके के लिए रवाना हुआ है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हादसे के वक्त टेंपो ट्रैवलर में 20 से 24 तीर्थ यात्री सवार थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story