भारत

शादी के दौरान दर्दनाक हादसा, डांस के दौरान लोगों को लगा करंट, 2 की मौत

jantaserishta.com
21 Feb 2022 7:24 PM IST
शादी के दौरान दर्दनाक हादसा, डांस के दौरान लोगों को लगा करंट, 2 की मौत
x
बड़ी खबर

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक शादी के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है. फरीदाबाद के जुनहेड़ा गांव में शादी के दौरान लाइट लेकर चल रहे दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई. हादसे के बाद बारातियों में भगदड़ मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में भेज दिया. अब इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

घटना उस वक्त हुई जब जुनहेड़ा गांव में घुड़चढ़ी की रस्म हो रही थी. शादी में 5 लोग लाइट वाली छतरी लेकर चल रहे थे. इसी दौरान छतरी वहां लगे ट्रांसफार्मर में टच हो गई जिससे बहुत तेज़ स्पार्क हुआ. देखते ही देखते दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 3 लोग बेहोश हो गए. चश्मदीद आलम ने बताया कि हम पांच लोग छतरी लेकर चल रहे थे कि अचानक एक छतरी बिजली के तारों से छू गई और करंट लग गया. आलम के मुताबिक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं छतरी लेकर चल रहे दूसरे शख्स हमीद खान के मुताबिक बिजली के तार से छू जाने के बाद 5 लोगों को करंट लग गया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story