भारत

किन्नरों ने किया सामूहिक सुसाइड की कोशिश, पी गए फिनाइल

Nilmani Pal
16 Oct 2025 6:32 AM IST
किन्नरों ने किया सामूहिक सुसाइड की कोशिश, पी गए फिनाइल
x
पढ़े पूरी खबर

एमपी। इंदौर में किन्नरों के आपसी विवाद ने भयावह रूप ले लिया. नंदलालपुरा इलाके में एक गुट के लगभग 24 किन्नरों ने एक बंद कमरे में सामूहिक रूप से फिनाइल पी लिया. दरअसल, शहर के पंढरीनाथ थाना इलाके के नंदलालपुरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब फिनाइल पीने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे, कमरे का दरवाजा खुलवाया और एंबुलेंस सहित पुलिस वाहनों के जरिए सभी किन्नरों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया. एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सभी 24 मरीजों की हालत अब खतरे से बाहर है और उनका उपचार जारी है. समय रहते मेडिकल सहायता मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई.

किन्नरों के इस विवाद की पृष्ठभूमि काफी लंबी है, जिसके कारण यह सामूहिक कदम उठाया गया. नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नरों के गुटों के बीच कई दिनों से आपसी विवाद चला आ रहा है। हाल ही में इसी विवाद में दो मीडियाकर्मियों का एक किन्नर के साथ कुकर्म करने का मामला भी तूल पकड़ चुका था. इस विवाद के कारण पूर्व में भी एसआईटी (SIT) गठित की गई थी, लेकिन एक बड़े अफसर का तबादला होते ही एसआईटी भी निष्क्रिय हो गई थी.

एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और संबंधित सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है.

Next Story
null