
दिल्ली। बीजेपी सरकार के गठन के बाद दिल्ली प्रशासन में पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है. करीब 80 दिनों तक कोई बदलाव न कर पाने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने अब 42 वरिष्ठ IAS और DANICS अफसरों के तबादले कर दिए हैं.
इस तबादले की सूची में कई प्रमुख सचिव, आयुक्त और विभाग प्रमुख शामिल हैं. वित्त सचिव, परिवहन आयुक्त, स्वास्थ्य सचिव, पर्यावरण सचिव और संभागीय आयुक्त जैसे अहम पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है.
स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में दिल्ली सरकार के वित्त और राजस्व विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव आशीष चंद्र वर्मा भी शामिल हैं, जिन्हें जम्मू-कश्मीर स्थानांतरित कर दिया गया है. 1995 बैच के आईएएस अधिकारी, पर्यावरण और वन के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल कुमार सिंह को भी जम्मू-कश्मीर भेज दिया गया है, जबकि 1999 बैच के आईएएस अधिकारी और सतर्कता विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार को मिजोरम ट्रांसफ कर दिया गया है.





