भारत

12 IAS, 67 अधिकारियों के अलावा 11 IPS का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

jantaserishta.com
5 Feb 2025 4:01 PM IST
12 IAS, 67 अधिकारियों के अलावा 11 IPS का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
x
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल.
चंडीगढ़: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कुल 12 आईएएस और 67 एचसीएस अधिकारियों के अलावा 11 आईपीएस का तबादला किया है। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। यहां खास बात ये है कि बिजली, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज की नाराजगी के बाद अंबाला की एएसपी सृष्टि गुप्ता और एचसीएस अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहरावत का भी तबादला कर दिया गया है। वीरेंद्र सहरावत को अंबाला से हटाकर एडिशनल लेबर कमिश्नर और हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट कमिश्नर सीजी रजनीकांत को भी बदला गया है। उनके स्थान पर दुष्मांता कुमार बेहरा को तैनात किया गया है। विज ने आरोप लगाए थे कि अंबाला के कुछ अधिकारियों ने उन्हें चुनाव हराने के लिए साजिश की थी।
सरकार को पत्र लिख कर भी कुछ नहीं हुआ तो विज ने मुख्य मंत्री नायब सैनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। तबादला लिस्ट में भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी का फोन नहीं उठाने वाले एसडीएम का भी नाम है। बाढ़डा में तैनात एसडीएम सुरेश कुमार ने 2 सप्ताह पहले सांसद का फोन नहीं उठाया था। उस पर सांसद ने उनके कार्यालय पहुंचकर फटकार लगाई थी। अब बाढ़डा के एसडीएम सुरेश कुमार को रतिया भेजा गया है। उनके स्थान पर जगदीश चंद्र को बाढ़ड़ा का नया एसडीएम बनाया गया है। मंगलवार को ही हरियाणा भाजपा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने अनिल विज के साथ मीटिंग की थी। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद ही फैसला लिया गया कि अंसतुष्ट नेताओं को राजी करके रखा जाए।
2007 बैच के आईपीएस पंकज नैन और पावरफुल हो गए हैं। उन्हें प्रमोशन पर सीएमओ का विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है। पहले वे तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर के भी विशेष अधिकारी रह चुके हैं। अब सीएम नायब सिंह सैनी के सीएमओ में भी नैन की एंट्री हो गई है। हरियाणा सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों को अधिक कुशल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों की नई नियुक्तियों से विभिन्न विभागों में कामकाज को गति मिलेगी। यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य की नौकरशाही में बड़े बदलाव का संकेत देता है, जिससे विभिन्न विभागों में प्रशासनिक प्रक्रिया को और मजबूत करने की उम्मीद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story