
x
Baijnath. बैजनाथ। कांगड़ा घाटी रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने शुक्रवार को रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के कारण बंद रहने वाली नैरो गेज ट्रेन सेवाओं को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है। मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू के निर्देश पर यात्री सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 52465, 52467, 52470, 52472, 52473, 52474, 52464 और 52469 अब शुक्रवार को भी अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होंगी। इन ट्रेनों के दोबारा संचालन से कांगड़ा घाटी के स्थानीय यात्रियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल वही ट्रेनें शुक्रवार को संचालित होंगी, जिन्हें पहले मेंटेनेंस कार्य के कारण बंद रखने का निर्णय लिया गया था। जम्मू मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और निर्बाध रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139, एनटीईएस (हृञ्जश्वस्) वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





