चील टकराने से ट्रेन का लोको पायलट घायल Video, चेहरे में आई चोंट

जम्मू-कश्मीर। ट्रेन यात्रा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना हुई. अनंतनाग के पास बारामुला-बनिहाल ट्रेन की विंडस्क्रीन से एक चील टकरा गई, जिससे शीशा टूट गया और लोको पायलट को चेहरे पर हल्की चोटें आईं. उसकी नाक पर खरोंच और माथे पर निशान दिखे. हैरानी की बात यह रही कि चील को कोई चोट नहीं लगी और वह ट्रेन के केबिन के अंदर शांति से बैठी रही.
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टूटा हुआ शीशा, घायल ड्राइवर और शांत बैठी चील दिखाई दे रही है. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बारामुला से बनिहाल जा रही ट्रेन की है. इस साल यह पहली बार नहीं है जब ट्रेन और जंगली जानवर की टक्कर हुई हो. इससे पहले जुलाई में पश्चिम बंगाल में एक मादा हाथी और उसके बच्चे सहित तीन हाथियों की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई थी.
वीडियो में दिखता है कि ट्रेन का शीशा टूटा हुआ है, और केबिन के फर्श पर एक चील शांत बैठी हुई है. पास में लोको पायलट घायल हालत में दिखता है, जिसके चेहरे पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो बना रहा व्यक्ति कहता है, “यह चील उड़कर ट्रेन की विंडस्क्रीन से टकरा गई, जिससे शीशा टूट गया और ड्राइवर घायल हो गया. ट्रेन बारामुला से बनिहाल जा रही थी और चील अभी भी यहीं बैठी है. ”
इस साल वन्यजीवों से जुड़ी यह पहली रेल दुर्घटना नहीं है. इससे पहले जुलाई में, पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में एक मादा हाथी और उसके बच्चे सहित तीन हाथियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी. उस समय पीटीआई ने बताया था कि ये हाथी सरडीहा और बंशटोला स्टेशनों के बीच पटरियों पर गिर गए थे.
A flying eagle collided with a train windshield on the Srinagar-Anantnag route.
— View on X (@viewonx) November 8, 2025
◆ The driver was injured by the shattered windshield; the train was immediately stopped.
◆ All passengers are safe; a video of the incident has gone viral. #trainaccident pic.twitter.com/OQ4li3XJv3





