भारत

दर्दनाक सडक़ हादसा, महिला सहित तीन लोगों की मौके पर मौत

Shantanu Roy
21 Nov 2025 3:52 PM IST
दर्दनाक सडक़ हादसा, महिला सहित तीन लोगों की मौके पर मौत
x
Una. ऊना। ऊना में बुधवार देर रात दर्दनाक सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार कई हिस्सों में बंट गई और पुर्जे सडक़ पर बिखर गए। आरंभिक जानकारी में मामला हिंट एंड रन का लग रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात एक बजे के करीब संतोषगढ़-टाहलीवाल मुख्य मार्ग पर स्विफ्ट कार और टिप्पर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए।


हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद टाहलीवाल पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। कार में दो युवक और एक महिला सवार थी। मृतकों की पहचान तरनजीत सिंह (22) पुत्र अवतार सिंह निवासी पूना डाकघर सनौली, मयंक (20) पुत्र गुलशन कुमार निवासी मैहतपुर तथा किरण देवी पत्नी प्रमोद निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।
Next Story