भारत

कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा

Shantanu Roy
2 March 2026 3:14 PM IST
कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा
x
Swarghat. स्वारघाट। किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जानकारी के अनुसार गरामोडा के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर अपनी लेन से निकलकर विपरीत दिशा में चली गई। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों श्रद्धालु किरतपुर साहिब से गुरुद्वारा मणिकरण साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। जैसे ही वे गरामोडा मोड़ के
पास पहुंचे।


बाइक संतुलन खो बैठी और सामने से आ रहे ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक बाघा से कलिंकर लेकर बघेरी की ओर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।
Next Story