भारत

ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार ने रौंदा Video, हालत नाजुक

Nilmani Pal
24 Aug 2025 7:36 AM IST
ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार ने रौंदा Video, हालत नाजुक
x
पढ़े पूरी खबर

गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी विपिन कुमार एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए. उन्हें तेज रफ्तार सफेद रंग की अर्टिगा कार ने अचानक लेन बदलते हुए इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह करीब 10 फीट हवा में उछलकर 100 मीटर दूर जाकर गिरे.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथी पुलिसकर्मियों व राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल सिपाही को मणिपाल अस्पताल गाजियाबाद ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में विपिन कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनके दोनों पैर कुचल गए हैं. फिलहाल उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि अर्टिगा कार तेज रफ्तार से अचानक लेन बदल कर ड्यूटी कर रहे सिपाही की तरफ मुड़ी और सिपाही विपिन को टक्कर मार दी. हादसे के वक्त कार की रफ्तार लगभग 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा थी.

पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए कार को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में ले लिया है. आरोपी की पहचान विनीत के रूप में हुई है, जबकि कार उसके भाई के नाम पर पंजीकृत है. विजय नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक सचिदानंद से मिली जानकारी के अनुसार घायल सिपाही का उपचार चल रहा है और आरोपी चालक के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.


Next Story
null