भारत

कुमारहट्टी बाजार में आवारा सांड के हमले से व्यापारी की मौत

Shantanu Roy
15 July 2026 3:38 PM IST
कुमारहट्टी बाजार में आवारा सांड के हमले से व्यापारी की मौत
x
बड़ी खबर
Solan. सोलन। जिला सोलन के कुमारहट्टी बाजार में बुधवार सुबह करीब 8:15 बजे एक दर्दनाक हादसे में आवारा सांड के हमले से एक प्रतिष्ठित व्यापारी देवेंद्र बोहरा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यापारी अपने घर के बाहर सीढिय़ों की सफाई कर रहे थे, तभी सांड ने उन पर हमला कर दिया। पिता को बचाने आए बेटे पर भी सांड ने हमला किया, जिससे वह घायल हो गया और उसका उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे कुमारहट्टी बाजार के व्यापारियों ने शोक स्वरूप बाजार बंद रखा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर रोष जताते हुए प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई कर स्थायी समाधान करने की मांग की।
Next Story