
x
Manali. मनाली। मनाली के शनाग–मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी एक ट्रैकर की जान चली गई। शनिवार दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाले को पार करते हुए वह तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने पूरी रात संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान चलाया। रविवार सुबह उसका शव वशिष्ठ के समीप ब्यास नदी किनारे बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गत 25 जुलाई को 10 ट्रैकर्स का एक दल शनाग और मझाच क्षेत्र की पहाड़ियों में ट्रैकिंग के लिए गया था। ट्रैकिंग पूरी कर वापस लौटते समय टीम लीडर धनंजय वर्मा (पुत्र राजेश वर्मा), निवासी उधमपुर, जम्मू मझाच नाले को पार करते समय अचानक तेज बहाव में बह गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मनाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही सोलंगनाला से एसडीआरएफ तथा बाद में एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। तीनों एजेंसियों ने पूरी रात संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। रविवार सुबह वशिष्ठ के समीप व्यास नदी किनारे धनंजय वर्मा का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान उनके भाई कनव वर्मा ने की। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की सहायता से शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) मनाली के.डी. शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में नियमानुसार सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ट्रैकर्स और पर्यटकों से अपील की है कि बरसात के मौसम में तेज बहाव वाले नालों और नदी-नालों को पार करने से बचें तथा मौसम और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





