भारत

चिंगारी से ट्रैक्टर और ऑल्टो कार जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Nil dhankar
15 Jun 2025 7:21 AM IST
चिंगारी से ट्रैक्टर और ऑल्टो कार जलकर खाक, लाखों का नुकसान
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार। बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई. इस भीषण आग में एक ट्रैक्टर और एक ऑल्टो कार भी जल गई. आग इतनी भीषण थी कि काले धुएं का गुबार 1 किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था. बताया जाता है कि रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर वार्ड नंबर 11 स्थित विपिन सिंह के कैंपस में मोटर के तार के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कैंपस में खड़े दो वाहन भी जल गए.

घटना की सूचना पर दो दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था. स्थानीय वार्ड सदस्य और स्थानीय निवासी ने बताया कि कैंपस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और एक ट्रैक्टर , एक कार व कुछ सामान जलकर राख हुआ है. करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार देर शाम मोटर के पास शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली, जिससे आग लगी. इसके बाद ट्रैक्टर, ऑल्टो कार और कुछ ड्रम में आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. घटना की सूचना पर दो दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक करीब 10 लाख से ज्यादा का नुकसान हो चुका था.


Next Story
null