भारत

इलेक्ट्रिक बसों में सफर कर रहे सैलानी

Shantanu Roy
26 May 2026 3:03 PM IST
इलेक्ट्रिक बसों में सफर कर रहे सैलानी
x
Kullu. कुल्लू। बर्फीली वादियों में पहुंचने के लिए देश-दुनिया के पर्यटकों को हिमाचल सरकार की इलेक्ट्रिक बसों में सफर करना पहली पसंद बना है। पर्यावरण के लिए अनुकूल इन बसों में सफर करना पर्यटकों को खूब भा रहा है, हालांकि पर्यटक छोटे वाहनों में रोहतांग दर्रा में पहुंच रहे हैं, लेकिन बसों के लिए मार्ग थोड़ा तंग है, लेकिन राहनीनाला के समीप स्नो प्वाइंट तक बसें पर्यटकों को ले जा रही है। स्नॉ पाइंट से घुमाने के लिए वापसी पर मढ़ी, गुलाबा और फिर सोलंगनाला की सैर करवा रही है। रविवार को भी इन बसों में मात्र 500 रुपए सुहावना सफर किया। एचआरटीसी ने पर्यटकों को रोहतांग दर्रा का सुहावना सफर करवाने के लिए बसों को उचित व्यवस्था
कर रखी है।

जानकारी के अनुसार रविवार को एचआरटीसी प्रबंधन का भी सुपर संडे लगा। रोहतांग जाने के लिए काफी संख्या में सवारयिां एचआरटीसी को मिली। इलेक्ट्रिक बसों में 50 पर्यटकों ने रोहतांग दर्रा का सफर किया। एचआरटीसी ने रविवार को रोहतांग के लिए दो इलेक्ट्रिक बसें भेजी। आगामी दिनों में जैसे ही बसें रोहतांग तक पहुंचेंगे तो बसों की डिमांड और बढ़ेगी। एचआरटीसी प्रबंधन के पास बसें उपलब्ध हैं। जैसे ही डिमांड आएगी तो निगम प्रबंधन बसें और भेजेगा।
Next Story