भारत

ब्यास में सैलानी, 12 के कटे चालान

Shantanu Roy
26 Jun 2026 5:45 PM IST
ब्यास में सैलानी, 12 के कटे चालान
x
Kullu. कुल्लू। व्यास नदी के किनारे जाने वाले 12 पर्यटकों के मनाली पुलिस ने चालान काटे हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 111 और 115 के तहत यह कार्रवाई की गई। डीएसपी मनाली केडीशर्मा ने बताया कि अक्सर पर्यटक सडक़ किनारे से होकर व्यास नदी के पास चले जाते हैं। यह बेहद जोखिमभरा और जानलेवा हो सकता है। बरसात में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। इस खतरे को कम करने के लिए मनाली पुलिस ने बीआरओ और एनएचएआई से आग्रह किया है। पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से नदी की ओर जाने वाले अनधिकृत रास्तों को
बंद किया जाए।


जरूरी जगहों पर फेंसिंग लगाई जाए और चेतावनी व जागरूकता वाले साइन बोर्ड लगाए जाएं। इससे पर्यटकों को खतरों के बारे में पता चल सकेगा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि निर्देशों के बावजूद कुछ पर्यटक नदी किनारे जा रहे हैं। गुरुवार को ही 12 लोगों के चालान किए गए हैं। उन्होंने सभी पर्यटकों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और नदी किनारे न जाएं। प्रशासन व पुलिस के दिशा.निर्देशों का पालन करें।भविष्य में अगर कोई व्यक्ति व्यास नदी या अन्य जोखिमभरे नदी तटों के पास अनधिकृत रूप से जाता मिला तो उसके खिलाफ धारा 111 और 115 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story