भारत

बारिश से सैलानी खुश, बागबान खफा

Shantanu Roy
5 Jun 2026 5:45 PM IST
बारिश से सैलानी खुश, बागबान खफा
x
Kullu. कुल्लू। जिला कुल्लू में गुरुवार दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हुआ और झमाझम बारिश का दौर शुरू हुई। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों से आए मेहमान के लिए बारिश सुकून भरी रही है। बढ़ती गर्मी में पश्चिमी विक्षोप की बौछारों से वातावरण नम हुआ। घाटी में तीन बजे के बाद छाई घनघोर घटाओं ने वर्षा की बौछारों से ताममान को कम किया, वहीं लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली। बढ़ती गर्मी से जहां से कीटों से सब्जियों व सेब में सुंडी का प्रकोप बढ़ रहा है, उससे लोग पेरशान थे लेकिन मौसम की करवट ने किसानों व बागबानों को राहत
अवश्य पहुंचाई हैं।


मौसम के इस बदले मिजाज से जहां मैदानी इलाकों से घुमने पहुंचे पर्यटकों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों और बागबनों की चिंता भी बढ़ गई है। सुबह के समय आसमान में बादलों का जमावड़ा लगा रहा और हल्की बूंदाबांदी के चलते कुल्लू, मनाली, नग्गर, पतलीकूहल और आसपास के क्षेत्रों में मौसम काफी खुशनुमा बना रहा। पर्यटक भी इस सुहावने मौसम का भरपूर आनंद लेते नजर आए। कई पर्यटक माल रोडए पर्यटन स्थलों और नदी किनारों पर बारिश की फुहारों के बीच घूमते दिखाई दिए। उनका कहना था कि मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कुल्लू-मनाली से बेहतर स्थान और कोई नहीं हो सकता।
Next Story