भारत
गर्मी से राहत को लाहुल दौड़े सैलानी, निचले इलाकों में कडक़ धूप में जीना दुश्वार
Shantanu Roy
25 May 2026 3:05 PM IST

x
Kullu. कुल्लू। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए सैलानियों ने मनाली और लाहुल का रुख करना शुरू कर दिया है। कुल्लू-मनाली, लाहुल-स्पीति का मौसम इन दिनों सुहावना है। दिन के समय पर्यटक लाहुल जा रहे हैं और यहां बर्फ के बीच अठखेलियां कर खूब आनंद ले रहे हैं। सिस्सु, कोकसर, दारचा सहित अन्य वादियों में पर्यटक पहुंच रहे हैं। 17 मई से लेकर 26 मई तक अटल टनल रोहतांग से 61142 वाहन इन और आउट हुए। यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश व राजस्थान सहित अन्य राज्यों के लोगों ने शीतल वादियों में पहुंचकर खूब आनंद लिया।
शांत वादियों को देखकर पर्यटक बेहद खुश हुए। एक सप्ताह के भीतर अटल टनल से इन होने वाले 29744 हजार वाहनों में प्रति वाहन छह पर्यटकों को गुणा करें तो यह आंकड़ा एक लाख 78, 464 बनता है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि बीते सप्ताह में काफी पर्यटक मनाली में पहुंचे। काफी संख्या में अटल टनल होकर पर्यटक वाहन इन और आउट हुए। पर्यटकों से अपील है कि कानून व्यवस्था और ट्रैफिक नियमों की पूरी तरह पालना करें।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





