भारत

वीकेंड पर कसौली-चायल पहुंचे सैलानी, बढ़ी रौनक

Shantanu Roy
8 Jun 2026 5:36 PM IST
वीकेंड पर कसौली-चायल पहुंचे सैलानी, बढ़ी रौनक
x
Kasauli. कसौली। मैदानी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कसौली और चायल पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर यहां देशभर से आए सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिला है। इन दिनों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्रभीषण गर्मी से राहत पाने कसौली पहुंचे सैलानी, गुजरात और
बिहार सहित कई राज्यों
से पर्यटक कसौली पहुंच रहे हैं। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को कसौली में हजारों पर्यटक वाहन पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र गुलजार नजर आया। मंकी प्वाइंट स्थित संजीवनी हनुमान मंदिर, ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च, मॉल रोड, हेरिटेज मार्केट, सनराइज व सनसेट प्वाइंट तथा गिलबर्ट ट्रेल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर सैलानियों की चहल-पहल बनी रही। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि पर्यटकों की बढ़ती आमद से होटल, रेस्तरां, टैक्सी और होमस्टे व्यवसाय को अच्छा लाभ मिल रहा है।
Next Story