भारत

चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए कुल्लू-मनाली पहुंचे सैलानी

Shantanu Roy
22 May 2026 4:14 PM IST
चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए कुल्लू-मनाली पहुंचे सैलानी
x
Kullu. कुल्लू। देशभर के निचले राज्य जहां इन दिनों गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। तो वही रोजाना वहां पर 40 डिग्री से अधिक तापमान भी दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहाड़ी इलाकों का रूप कर रहे हैं। वहीं जिला कुल्लू में ब्यास नदी की ठंडी धारा में भी सैलानी राफ्टिंग का मजा ले रहे हैं। ऐसे में सैलानियों की आवाजाही के चलते जिला कुल्लू के रिवर राफ्टिंग पॉइंट भी अब सैलानियों से भरे पड़े हैं और सैलानी ब्यास की ठंडी धारा में डुबकी लगाकर अपने आप को तरोताजा भी महसूस कर रहे हैं। जिला कुल्लू के मुख्यालय रामशिला रिवर राफ्टिंग पॉइंट पर भी इन दिनों सैलानियों की भीड़ उमड़ी हुई है। सैलानी कुल्लूए मनाली, मणिकर्ण के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर घूमने का मजा ले रहे हैं तो वही साहसिक खेल रिवर राफ्टिंग करने से भी नहीं
चूक रहे हैं।

सैलानियों का कहना है कि वर्तमान में मैदानी इलाकों में तापमान 40 से 50 डिग्री तक पहुंच रहा है, लेकिन कुल्लूू में कई बार तापमान 10 से 15 डिग्री तक भी रह रहा है। ऐसे में यहां आकर उन्हें काफी शांति मिल रही है और तपती गर्मी से भी उन्हें काफी राहत मिली है। महाराष्ट्र से आई सैलानी स्वाति का कहना है कि कुल्लू-मनाली में इन दिनों जो तापमान है। वह उन्हें कभी भी देखने को नहीं मिला। यहां पर गर्मी के मौसम में भी ठंडक का एहसास हो रहा है। जबकि महाराष्ट्र के सभी इलाके इन दिनों गर्मी से तप रहे हैं। ऐसे में वह यहां पर पहली बार घूमने आई है और यहां पर रिवर राफ्टिंग के साथ-साथ उन्होंने अन्य गतिविधियों का भी मजा लिया। जो कि उनके लिए काफी राहत भरा था। गुजरात से आए सैलानी जयदीप क्या कहना है कि रिवर राफ्टिंग का मजा उन्होंने पहली बार लिया है। ऐसे में उन्हें ब्यास नदी की ठंडी धारा में डुबकी लगाने का मौका मिला। जो काफी रोमांचक था कुल्लू में मौसम काफी अच्छा है और निचले राज्यों के मुकाबले यहां पर गर्मी काफी कम है।
Next Story