भारत

हिमाचल में चमका पर्यटन कारोबार, फेस्टिवल सीजन के चलते होटलों में एडवांस बुकिंग

Shantanu Roy
14 Oct 2025 3:16 PM IST
हिमाचल में चमका पर्यटन कारोबार, फेस्टिवल सीजन के चलते होटलों में एडवांस बुकिंग
x
Shimla. शिमला। दिवाली की छुट्टियों से पहले हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में रौनक लौट आई है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, चायल और कसौली सहित अन्य पर्यटन स्थल सैलानियों से सराबोर हो गए हैं। वीकेंड और त्योहारी मौसम में सैकड़ों पर्यटक मैदानी राज्यों से हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग में भी दिवाली की छुट्टियों के लिए खासा उछाल देखा जा रहा है।

कई बड़े होटलों में करीब 30 फीसदी कमरे पहले से ही बुक हो चुके हैं, जबकि छोटे होटलों और होम स्टे में भी लगातार पूछताछ बढ़ रही है। दिवाली तक यह आंकड़ा 50 से 60 फीसदी तक पहुंच सकता है। शिमला और मनाली में वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी 40 से 60 फीसदी तक पहुंच गई है। कसौली और चायल में 70 से 80 फीसदी कमरे बुक चल रहे हैं। धर्मशाला में भी ऑक्यूपेंसी 40 फीसदी से अधिक पहुंच गई है। रविवार को शिमला और मनाली के मॉल रोड सहित धर्मशाला के मकलोडगंज में पर्यटकों की खूब भीड़ देखने को मिली।
Next Story