भारत
मूसलाधार बारिश से जगह-जगह भूस्खलन, पहाड़ दरके रास्ते थमे, 11 सडक़ें बंद
Shantanu Roy
24 July 2026 5:51 PM IST

x
कुल्लू। जिला कुल्लू में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पिछले चार-पांच दिनों तक जहां केवल सात सडक़ेंअवरुद्ध थीं, वहीं बुधवार रात से गुरुवार सुबह और दोपहर तक हुई तेज बारिश के बाद चार और मार्ग बंद हो गए। इसके साथ ही जिले में बंद सडक़ों की संख्या बढक़र 11 पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि लोक निर्माण विभाग ने सभी प्रभावित स्थानों पर सडक़ बहाली का कार्य तेज कर दिया है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। बारिश और लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है। इसका असर सबसे अधिक कॉलेज के विद्यार्थियों,सरकारी कर्मचारियोंए बाजार आने-जाने वाले ग्रामीणों तथा अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों पर पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में लोगों को लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है, जबकि कुछ स्थानों पर वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंजार डिवीजन में सैंज-घाट-परगाणु तथा सैंज-फागला सडक़ पूरी तरह बंद है।
वहीं शोगी सडक़ को केवल बड़े वाहनों के लिए आंशिक रूप से बहाल किया गया है, लेकिन जगह.जगह भूस्खलन होने के कारण इस मार्ग पर भी आवागमन पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। कुल्लू डिवीजन में पीज, नागूझौड़-थाचमाशना तथा भूलंग सडक़ें बंद हैं। इसके अलावा बरशैणी मार्ग पर लगातार पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। मनाली डिवीजन में कशेरी सडक़ बड़े वाहनों के लिए बंद कर दी गई हैए जबकि नथान मार्ग पर भी भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी है। निरमंड डिवीजन के करशेइगाड़, पटारना, निशानी,अरसू तथा जाओं से आगे के क्षेत्रों में भी सडक़ें अवरुद्ध होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। लोक निर्माण विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों और अन्य भारी उपकरणों के साथ सभी प्रभावित स्थलों पर मलबा हटाने और सडक़ बहाल करने में जुटी हुई हैं। विभाग का कहना है कि कई स्थानों पर लगातार बारिश और पहाडिय़ों से गिर रहे मलबे के कारण कार्य में बाधा आ रही है। कर्मचारियों और मरीजों को राहत मिल सके।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





