
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 21 जून 2026, रविवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। रविवार का दिन मुख्य रूप सूर्य भगवान की पूजा के लिए समर्पित होता है। खास बात यह है कि, आज सूर्य अपनी विशेष स्थिति में है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का संबंध आत्मा, ऊर्जा, मान-सम्मान और सफलता से जोड़ा जाता है।
आज सूर्य देव मिथुन राशि और चंद्रमा सिंह राशि में स्थित है। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 21 June 2026) का समय समेत आदि जानकारी।
तिथि: शुक्ल सप्तमी
मास: ज्येष्ठ
दिन: रविवार
संवत्: 2083
तिथि: शुक्ल सप्तमी – दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक, फिर अष्टमी
योग: सिद्धि – प्रातः 11 बजकर 21 मिनट तक, फिर व्यतीपात
करण: वणिज – दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक
करण: विष्टि (भद्रा) – अगले दिन तड़के 03 बजकर 24 मिनट (22 जून) तक, फिर बव
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय का समय: प्रातः 05 बजकर 24 मिनट तक
सूर्यास्त का समय: सायं 07 बजकर 22 मिनट तक
चंद्रोदय का समय: दोपहर 11 बजकर 53 मिनट तक
चंद्रास्त का समय: मध्यरात्रि 12:05 बजे (22 जून)
सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: मिथुन राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: सिंह राशि में (दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक), फिर कन्या राशि में प्रवेश
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक
अमृत काल: अगले दिन तड़के 02 बजकर 55 मिनट (22 जून) से सुबह 04 बजकर 34 मिनट (22 जून) तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: सायं 05 बजकर 37 मिनट से सायं 07 बजकर 22 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से सायं 05 बजकर 37 मिनट तक
यमगण्ड: दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से दोपहर 02 बजकर 08 मिनट तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र: प्रातः 09 बजकर 31 मिनट तक, फिर उत्तराफाल्गुनी
स्थान: 13°20’ सिंह राशि से 26°40’ सिंह राशि तक
नक्षत्र स्वामी: शुक्रदेव
राशि स्वामी: सूर्यदेव
देवता: भग (प्रेम और विवाह के देवता)
प्रतीक: बिस्तर या पलंग
सामान्य विशेषताएं: रचनात्मक, ऊर्जावान, आकर्षक, मिलनसार, उदार, दानी, ईमानदार, मधुरभाषी, प्रभावशाली व्यक्तित्व, सुख-सुविधा प्रिय, कूटनीतिज्ञ, कभी-कभी अहंकारी, दिखावा पसंद और थोड़े आलसी।





