भारत

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 14 अक्टूबर 2025

Nilmani Pal
14 Oct 2025 6:11 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 14 अक्टूबर 2025
x

मेष राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। थोड़ा गृह कलह के संकेत रहेंगे। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- धन का आगमन बढ़ेगा। अपनों में वृद्धि होगी। जुबान पर नियंत्रण रखें और निवेश अभी रोक कर रखें। बाकी आपका स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा चल रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन घबराहट बेचैनी से परेशान होगा। खर्च की अधिकता रहेगी बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

कन्या राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। शुभ समाचार की प्राप्ति। सबकुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। कानूनी पचड़ों से बाहर आएंगे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी, चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- लिखने पढ़ने के लिए अच्छा समय। भावुकता में आकर के कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

Next Story
null