भारत

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 8 जुलाई 2026

Nil dhankar
8 July 2026 6:15 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 8 जुलाई 2026
x

मेष राशि

मानसिक परेशानी थोड़ी अभी बनी रहेगी। खर्च की अधिकता होगी। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम का संकेत है। अनाप-शनाप खर्चे मन को परेशान करेंगे। कर्ज की स्थिति आ सकती है। अभी निवेश नहीं करना चाहिए आपको, थोड़ा ध्यान रखें। व्यापारिक स्थिति करीब-करीब मध्यम रहेगा, निवेश अभी ना करें। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि

आय की स्थिति सुदृढ़ होगी। समाचार के माध्यम से कुछ भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी लेकिन वह आगे लाभप्रद साबित होगा। यात्रा कष्टप्रद लेकिन लाभप्रद। बाकी स्थिति आपकी अच्छी है, लेकिन आप उस अच्छी स्थिति को एंजॉय नहीं कर पाएंगे। प्रेम-संतान भी मध्यम लगेगा आपको। व्यापारिक स्थिति अच्छी है और निवेश करना उचित होगा। शनिदेव को प्रणाम करना अच्छा होगा, लाभप्रद होगा।

मिथुन राशि

कुछ अधिकारियों का थोड़ा क्रोध के शिकार हो सकते हैं, लेकिन दंड के शिकार नहीं होंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापारिक स्थिति स्ट्रगल के साथ सुदृढ़ता की तरफ, तो एक अच्छी स्थिति है, डिस्टर्बिंग स्थिति कही जाएगी। निवेश भी आप कर सकते हैं। सीने में विकार थोड़ा संभव है, टेंपरेरी होगा। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि

यात्रा अभी ना करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। निवेश करना आपके लिए उचित होगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

सिंह राशि

सायंकाल तक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई रिस्क न लें। प्रेम संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा। निवेश आप कर सकते हैं।

कन्या राशि

स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। अभी प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात अच्छी नहीं होगी। नई मुलाकात शुरू करनी है तो एक दिन रुक जाइए, दो दिन रुक जाइए। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। निवेश करने के लिए उपयुक्त समय है। पीली वस्तु का दान करना, चने की दाल इत्यादि दान करना शुभ होगा।

तुला राशि

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों से परेशानी बनी रहेगी स्वास्थ्य से संबंधित। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। चने की दाल इत्यादि दान करना, पीली वस्तु का दान करना, पीले वस्त्र का दान करना शुभ होगा। बात करते हैं वृश्चिक राशि की।

वृश्चिक राशि

अवसाद की स्थिति है। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। विद्यार्थी अभी कोई नई पढ़ाई की शुरुआत न करें। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। कोई भी पीला वस्त्र धारण करना या स्वर्ण निर्मित वस्तु धारण करना शुभ होगा।

धनु राशि

भूमि, भवन, वाहन में अभी निवेश न करें। गृह कलह के संकेत हैं, शांत चित्त होकर चीजों को निपटाएं। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार। स्वयं का स्वास्थ्य और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार अच्छा। निवेश आप कर सकते हैं। लाल वस्तु पास रखना या लाल वस्त्र पहनना आपके लिए शुभ होगा।

मकर राशि

व्यावसायिक स्थिति मध्यम, शारीरिक स्थिति मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार आपका बहुत अच्छा, लेकिन नए रिलेशनशिप में जाने के लिए सही समय नहीं है। थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

कुंभ राशि

स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। यह कोई बड़ा दरार पैदा हो सकता है। अभी नए प्रेम में ना जाएं, पुराने प्रेम को संभाल कर रखें। विवाह, शादी टूट सकती है। तो प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम, धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश मत करिए। और नीली वस्तु पास रखना या नीला वस्त्र पहनना आपके लिए शुभ होगा।

मीन राशि

घबराहट, बेचैनी अवसादित करेगा, मानसिक और शारीरिक दोनों प्रॉब्लम है। नए प्रेम और पुराने प्रेम दोनों में प्रॉब्लम है, संतान की स्थिति दिक्कत वाली है। एक नेगेटिविटी बनी रहेगी, यह टेंपरेरी है, स्वयं काल तक रहेगी, इसके बाद आप अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। बहुत बचके पार करिए, निवेश अभी रोक दीजिए। और नीली वस्तु या नीला कपड़ा दान करना आपके लिए शुभ होगा।

Next Story