भारत

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 31 जनवरी 2026

Nilmani Pal
31 Jan 2026 5:51 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 31 जनवरी 2026
x

मेष राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। उत्तम समय। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पिता का साथ होगा। सरकारी तंत्र का साथ होगा। धन आगमन बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। उत्तम समय। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- परिस्थितियां थोड़ी सी अनुकूल हैं लेकिन ओवरऑल अभी आपका बहुत अच्छा समय नहीं चल रहा है। एक खराब समय का निर्माण हो रहा है। तो थोड़ा सा ध्यान देकर चलिए लेकिन फिलहाल आज का दिन शुभतापूर्ण होगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। एक खराब से अच्छा समय होगा। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, लेकिन थोड़ा सा मन चितिंत रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्या में थोड़ी दुर्लभता का अनुभव करेंगे। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग होगा। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा होगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, क्योंकि पंचम भाव में ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है जो डिफरेंट टाइप प्रकृति के ग्रह हैं। बाकी व्यापार आपका अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में थोड़ी अड़चन आएगी। बाकी भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। शुभ समय है। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- थोड़ी घबराहट, बेचैनी बनी हुई है। रक्तचाप बढ़ सकता है। क्रोध पर काबू रखें। शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। बस स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। बाकी सब ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। प्रेमालाभ के लिए अच्छा समय है। संतान के लिए अच्छा समय है। पार्टनरशिप के लिए खराब समय है। व्यावसायिक और सरकारी तंत्र के लिए खराब। थोड़ा ध्यान रखिए। स्वास्थ्य भी मध्यम है। तांबें की वस्तु दान करना शुभ होगा।


Next Story
null