भारत

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 15 सितंबर 2025

Nilmani Pal
15 Sept 2025 6:05 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 15 सितंबर 2025
x

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता की प्रबल योग बन रहे हैं। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा होगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। बहुत ही अच्छे किस्म के रसास्वादन करेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। शब्दों की, बिल्कुल ऐसे शब्द प्रयोग करेंगे कि शब्द साधक की तरह रहेंगे और शब्दों से किसी को भी जीत लेंगे। बहुत अच्छी स्थिति है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- सौम्यता के प्रतीक बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शुभ व्यक्ति माने जाएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा और जिस चीज की जरूरत होगी जीवन में उपलब्धता होगी उसकी। शुभ समय। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- खर्चो की अधिकता रहेगी। यद्यपि खर्च शुभ कार्यों में होगा लेकिन खर्च इतना की कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। अत्यंत शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। पिता का साथ होगा। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। यात्रा परम सुखदायक होगी। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। अशुभता खत्म होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हालांकि कुछ ज्ञान प्राप्ति के योग चल रहे हैं। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- शादी, ब्याह तय होने के संकेत हैं। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात संभव है और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभदायक। फिल्मकारों के लिए, लेखकों के लिए, कवियों के लिए। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। ज्ञानार्जन के लिए बेस्ट टाइम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। घर में कुछ उत्सव संभव है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम, संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा और घरेलू सुख बढ़ चढ़कर मिलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

Next Story
null