भारत

आज धामी सरकार अपनी कैबिनेट का करेंगे विस्तार

Nilmani Pal
20 March 2026 7:11 AM IST
आज धामी सरकार अपनी कैबिनेट का करेंगे विस्तार
x

उत्तराखंड। कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रहे किंतु-परंतु पर अब विराम लगने जा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। मंत्रिमंडल के सभी पांच रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार सुबह लोकभवन में राज्यपाल नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, इस बार कैबिनेट गठन में उन जिलों को प्राथमिकता दी गई है, जिन्हें अब तक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया था। इसी क्रम में हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ और टिहरी जिलों के विधायकों में से चयन किए जाने की संभावना जताई जा रही है। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने भी गुरुवार के अंक में कैबिनेट विस्तार के संकेत देते हुए खबर प्रकाशित की थी। गौरतलब है कि धामी कैबिनेट में रिक्त पांच पदों को भरने को लेकर लगातार मंथन जारी था। मुख्यमंत्री ने कुछ समय पहले विस्तार को लेकर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा की थी। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल चयन में मुख्यमंत्री को फ्री हैंड दे दिया गया था।

राज्य में अगले साल फरवरी-मार्च के दौरान विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में नए मंत्रियों को काम करने के लिए कम से कम 10 महीने का पूरा मौका मिलेगा।

Next Story