भारत

देव आज्ञा का पालन करने के लिए फर्श पर ही सजा दिया बूथ

Shantanu Roy
30 May 2026 2:17 PM IST
देव आज्ञा का पालन करने के लिए फर्श पर ही सजा दिया बूथ
x
Kullu. कुल्लू। सैंज घाटी की तलाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर एक में कण्ढा मतदान केंद्र में देवसंस्कृति और लोकतंत्र की भागीदारी सुनिश्चित करने की अनूठी मिसाल देखने को मिली। पंचायत के कण्ढा गांव में सज़े मतदान केंद्र में पोलिंग पार्टी फर्श पर बैठकर ही मतदान करवा रहे हैं। पोलिंग पार्टी ने कमरे के फर्श पर बैठकर मतदान करवाने का निर्णय देवता गर्ग ऋषि के सम्मान में किया। दरअसल कण्ढा गांव के कुछ क्षेत्र में देव प्रथा के अनुसार कुर्सी पर बैठना तथा पलंग पर
सोना मना है।


इस प्रथा का पता जैसे ही पोलिंग पार्टी को चला तो उन्होंने भी देव प्रथा का निर्वहन करने का फ़ैसला किया और विना कुर्सी टेबल के बूथ सज़ा दिया। ऐसे में पोलिंग टीम के प्रीज़ाईडिंग ऑफिसर मनोज महाजन, पोलिंग ऑफिसर मनोज शर्मा, सोमदत्त व चरणजीत तथा सुरक्षा कर्मचारी भागादेई व ईश्वर दास ने भी देव परंपरा तथा प्राचीन मान्यता का निर्वहन करने का फ़ैसला किया तथा फर्श पर बैठ कर मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया निभाते रहे । ऊधर मतदान टीम द्वारा देव परंपरा को महत्व दिS जाने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों ने मतदान प्रक्रिया में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।
Next Story