भारत

घरेलू हिंसा से तंग आकर फंदे में झूली महिला, पंखे में लगाया मौत को गले

Nil dhankar
30 April 2025 7:40 AM IST
घरेलू हिंसा से तंग आकर फंदे में झूली महिला, पंखे में लगाया मौत को गले
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज में 27 साल की एक महिला अपने घर में पंखे से लटकी हुई मृत पाई गई. एक अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. इधर, महिला की मौत के बाद उसके परिवार ने उसके साथ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है.उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के कटनी जिले की रहने वाली एक महिला की संदिग्ध आत्महत्या के संबंध में 28 अप्रैल को वसंत कुंज दक्षिण पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई थी.

स्थानीय स्टेशन हाउस ऑफिसर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को फंदे से लटका हुआ पाया. उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए एक अपराध दल को बुलाया गया था. उन्होंने कहा कि उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को महिला का परिवार मध्य प्रदेश से आया और आरोप लगाया कि उसके साथ घरेलू हिंसा की गई थी. अधिकारी ने कहा, 'परिवार के बयानों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80 (2) और 85 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.'

बता दें कि इसी वसंत कुंज इलाके में 10 दिन पहले ऐसा एक अन्य मामला सामने आया था. यहां घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में फांसी पर लटका मिला. एजेंसी के अनुसार, जब लड़की काफी देर तक नहीं दिखी तो बाथरूम का दरवाजा खोला गया, जहां उसकी लाश मिली. मृतक लड़की उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली थी. वह बीते डेढ़ महीने से दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक फैमिली में घरेलू कामगार के रूप में काम कर रही थी.


Next Story
null