भारत

श्रीनगर के डल झील में निकाली गई तिरंगा शिकारा रैली

Nil dhankar
12 Aug 2022 10:32 AM IST
श्रीनगर के डल झील में निकाली गई तिरंगा शिकारा रैली
x

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के डल झील में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा शिकारा रैली आयोजित की गई। यह आयोजन जम्मू-कश्मीर के युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। शिकारा रैली को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

भारत सरकार द्वारा आजादी के 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया है। आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा Har Ghar Tiranga अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक ऑफिशल पोर्टल harghartiranga.com पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ अपने फोटो अपलोड कर हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे। Har Ghar Tiranga Abhiyan से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख पर अवलोकन कर सकते हैं।

Next Story