भारत

लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स

Shantanu Roy
3 April 2024 11:58 AM GMT
लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स
x
सिहुंता। भटियात भाजपा मंडल की बैठक मंगलवार को हलके के पूर्व विधायक के आवास परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने की। बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर आगामी रणनीति तय करने के साथ पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। पूर्व विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने कहा कि छह अप्रैल को कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डा. राजीव भारद्वाज छह अप्रैल को चुवाड़ी आ रहे हैं। जहां डा. राजीव भारद्वाज कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगें। उन्होंने हलके के हरेक बूथ से इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से हिस्सा लेेने का आह्वान किया।

उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे बूथ स्तर तक मतदाताओं से संपर्क कर मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व प्रदेश की सुक्खू सरकार की नाकामियों की जानकारी देकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान को प्रेरित करें। इस दौरान पूर्व विधायक ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर झूठी गारंटियों के जरिए लोगों को गुमराह करने को लेकर जमकर प्रहार भी किए। बैठक में पूर्व प्रत्याशी बृजलाल शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष राजपाल सोनी, महामंत्री शशि धीमान, जोर प्रभारी उदय राणा, भाजपा ओबीसी मोरचा के जिला प्रधान सतीश धीमान, वीरभान सिंह, पवन कुमार, सतपाल सिंह, ग्राम केंद्र प्रमुख हटली निधिया राम, बूथ पालक उत्तम चंद सहित 150 कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Story