भारत

एग्रो टूरिज्म और गरीबी उन्मूलन पर दिए टिप्स

Shantanu Roy
27 Sept 2025 5:46 PM IST
एग्रो टूरिज्म और गरीबी उन्मूलन पर दिए टिप्स
x
Sundernagar. सुंदरनगर। कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में एग्रो टूरिज्म एवं गरीबी उन्मूलन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मंडी, बिलासपुर, सिरमौर, शिमला, कुल्लू, ऊना, सोलन और हमीरपुर जिलों के कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि प्रसार अधिकारियों ने भाग लिया। केंद्र की प्रधानाचार्य डा. प्राची ने बताया कि एग्रो टूरिज्म किसानों और ग्रामीण समुदाय के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का नया मार्ग है, जिससे उनकी आजीविका सुधर
सकती है।


प्रशिक्षण के दौरान एग्रो टूरिज्म की अवधारणा, दायरे और पर्यटन विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बिलासपुर जिला के कसोल स्थित एग्रो टूरिज्म साइट का भ्रमण करवाया गया, जहां उद्यमी प्रकाश ठाकुर ने व्यावहारिक जानकारी साझा की। वहीं, स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय घुमारवीं के सहायक प्राध्यापक अरुण कुमार ने एग्रो टूरिज्म में उद्यमिता, होम स्टे, रोजगार अवसर और ग्रामीण विकास पर विस्तार से चर्चा की।
Next Story